नौकरानी ने बदल दिया बयान,तो नवाजुद्दीन के भाई ने एक्टर को सुनाई खरी खोटी...

nawazuddin siddiqui news

सभी जानते है की अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी किस तरह के मंझे हुए कलाकार है,उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मांझी' जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय से जलवा बिखेरा है,अभी के दिनो मे वे अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। 

पहले पत्नी फिर उनकी नौकरानी ने आरोप लगाए और उसके बाद में बयान बदल लिए। जिस पर अभिनेता के भाई का रिएक्शन सामने आया है।


बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपने करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

हाल ही में उनके दुबई वाले घर में रहने वाली नौकरानी ने,वीडियो बनाकर एक्टर पर कई आरोप लगाए थे,लेकिन अब खबर हैं की वो अपने आरोपों से मुकर गईं है और उसने इस मामले पर एक्टर को क्लीनचिट भी दे दी। 

नवाज पर मुसीबतों का सिलसला अब थमने का नाम ही नहीं ले रहा है,अब उनके भाई ने भी एक्टर पर छींटाकशी की है। उन्होंने सपना(नौकरानी) के बयान से मुकरने पर सवाल उठाए हैं और इसके लिए नवाज को जिम्मेदार बताया है।

दरअसल, 19 फरवरी के दिन वकील रिजवान सिद्दीकी की ओर से एक ट्वीट किया गया था। जिसमे उन्होंने भारत-दुबई एम्बेसी सहित लेबर मिनिस्ट्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के और विदेश मंत्री को भी अपने इस ट्वीट में टैग किया था। 

वीडियो में सपना नाम की एक लड़की दिख रही है, जो की नवाजुद्दीन के दुबई वाले घर की नौकरानी है, वह रो-रोकर अपनी परेशानी के बारे में सुना रही थीं। साथ ही ट्वीट में एक लेटर भी अटैच था।

 इसमें सपना ने एक्टर पर आरोप लगाया था कि Nawazuddin Siddiqui ने उन्हें दुबई में अकेले ही छोड़ दिया है, जहां उनके लिए खाने-पीने की किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है। 

यहां तक कि अपने खर्चे के लिए उनके पास एक फूटी कौड़ी तक नहीं है।साथ ही सपना ने भारत वापस आने की गुहार भी लगाई थी।


नौकरानी ने बदला बयान


लेकिन कुछ ही वक्त बाद सपना ने अपने बयान से पलटी मार ली,ये कहते हुए कि उन पर कुछ दवाब था। वीडियो में सपना कहती दिख रही है कि नवाज एक अच्छे इंसान हैं। मैं उनसे माफी मांगती हु,मैं उनके साथ कुछ गलत नहीं चाहती।

 सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ था, वह गलत था। सपना ने अभिनेता की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप को भी झूठा बताया। 

खैर, अब इसी वीडियो के सामने आने के बाद नवाज के भाई ने एक्टर के खिलाफ सोशल मीडिया पर हल्ला बोल दिया है.

नवाज के भाई ने किया ट्वीट


और नया पुराने