मुश्किल में फंसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी,एक्टर पर लगे रेप करने के संगीन आरोप...

Nawazuddin Siddiqui Wife Aalia Cries Video
Nawazuddin Siddiqui Wife Aalia Cries Video: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें लगातार बढ़ती चली जा रही है, एक्टर पर एक के बाद एक कई आरोप लगते जा रहे हैं. 

पिछले कुछ समय से नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया के बीच अनबन चल रही है, अब आलिया ने एक्टर पर एक बड़ा संगीन आरोप लगाया है.  

आलिया ने हाल ही में वीडियो शेयर कर नवाजुद्दीन पर रेप का आरोप लगाया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आलिया रोटी हुई दिख रही है. 

 वीडियो में आलिया ने कहा कि नवाज उनसे उनके बच्चो को छीनना चाहते हैं.इन दिनों वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रही हैं. आलिया ने बताया है कि नवाज बच्चों को अपनी कस्टडी में रखना चाहते हैं.

 यहां देखें वीडियो


और नया पुराने