बिहारी लड़के के सिंगिंग के मुरीद हुए Sonu Sood, तो एक्ट्रेस ने मांगा उस लड़के का नंबर..

Bihari Singer Amarjeet jaikar Viral Song Video news

Bihari Singer Amarjeet jaikar Viral Song Video news: अभी के समय में सोशल मीडिया एक जादू की तरह है,जहां एक वीडियो के वायरल होते ही आम नागरिक भी रातों रात स्टार बन जाता है. 

कुछ ऐसा ही बिहार के एक लड़के के साथ भी हुआ.जो की इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुका है.लड़के की मीठी आवाज़ के कायल कई बॉलीवुड सितारें भी हो गए हैं.

अभिनेत्री नीतू चंद्र तथा अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने  अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर कर इस लड़के की सराहना कि है,लड़के का एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह वीडियो अपलोड करता है.

अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने तो लड़के का फोन नंबर ही मांग डाला

अपने ट्विटर अकाउंट पर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने इस लड़के की वीडियो शेयर की थी. उन्होंने लड़के का वीडियो शेयर कर फोन नंबर तक मांगा डाला. एक्ट्रेस ने लिखा, कौन है यह लड़का. बहुत अच्छा. मुझे उसका फोन नंबर भेजें प्लीज.

वीडियो में दिख रहा है की वह लड़का ब्रश हाथ में लिए गाना गा रहा है. यह गाना 2004 में आई फिल्म मस्ती का गाना है जिसके बोल हैं, दिल दे दिया है (Dil de diya hai).

Sonu Sood ने की तारीफ 

Bihari Singer Amarjeet jaikar Viral Song Video news

अभिनेता सोनू सूद ने भी लड़के की खूब वाहवाही की. उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा , एक बिहारी, सौ पे भारी.

और नया पुराने