इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक का दिया समय

 

https://www.news4u36.in/2026/10/imran-khan-mumbai-police-notice-leave-india-october-28.html

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर की गई है।

इमरान खान अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं। उन्होंने बीते 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के मुद्दे को लेकर विरोध जताया गया था।

विदेशी नागरिक होने के कारण भेजा नोटिस

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने इमरान खान को विदेशी नागरिक होने के बावजूद राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह के प्रदर्शन में हिस्सा लेना इमिग्रेशन कानून के प्रावधानों का उल्लंघन माना गया है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इमरान खान के पास अमेरिका की नागरिकता है। हालांकि, उनकी नागरिकता को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में लिया था। उनके साथ उनकी पार्टनर और अभिनेत्री लेखा वॉशिंगटन और उनकी कजिन जैन मैरी खान को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था।

अब इस मामले में मुंबई पुलिस की ओर से इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने की खबर सामने आई है।

और नया पुराने