स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुलेगा, हमला रुका! ट्रंप का बड़ा खुलासा

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान पर बड़े सैन्य हमले की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन ईरान और मध्य पूर्व के अन्य देशों की अपील के बाद इसे फिलहाल रोक दिया गया। ट्रंप के मुताबिक, यदि जल्द समझौता होता है तो अमेरिका नया हमला नहीं करेगा।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि प्रस्तावित हमला दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा सैन्य अभियान हो सकता था। उनका दावा है कि ईरान ने समझौते के संकेत दिए हैं, जिसमें स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को पूरी तरह खोलना और अपने परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल इस प्रक्रिया में अमेरिका के साथ काम करने को तैयार है।

ट्रंप के अनुसार, मध्य पूर्व के देशों ने युद्ध टालने की अपील की, जिसके बाद अमेरिका ने हमले की योजना रोक दी। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, और ईरान की ओर से भी इन शर्तों को स्वीकार करने की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

इससे पहले अमेरिका ने क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। इसमें संभावित हवाई हमलों, उड़ानों के रद्द होने और सुरक्षा जोखिमों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई थी।

और नया पुराने