पीएम मोदी से मिले राघव चड्ढा, बोले- यह सुबह हमेशा याद रखूंगा

Raghav Chadha meets PM Modi: नई दिल्ली। बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विस्तार से बातचीत हुई। मुलाकात के बाद चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा कीं।

एक तस्वीर में राघव चड्ढा प्रधानमंत्री मोदी को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों टेबल पर बैठकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरों के साथ राघव चड्ढा ने लिखा कि यह ऐसी सुबह है जिसे वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से हुई बातचीत, उनके समय और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली मुलाकात

राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह उनकी पहली मुलाकात बताई जा रही है। इससे पहले चड्ढा ने प्रधानमंत्री मोदी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने और उनके लंबे राजनीतिक कार्यकाल की तारीफ भी की थी।
राज्यसभा में भी सक्रिय रहे चड्ढा

मानसून सत्र के दौरान राघव चड्ढा ने डॉक्टरों और पैथोलॉजी लैब के बीच कथित कमीशनखोरी का मुद्दा राज्यसभा में उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कई मरीजों को तय लैब में जांच कराने के लिए भेजा जाता है, जहां उनसे अधिक शुल्क लिया जाता है और उसका एक हिस्सा डॉक्टरों तक पहुंचता है।

मई में राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। समिति में उनके अलावा नौ अन्य सदस्य भी शामिल हैं।

और नया पुराने