'बिग बॉस OTT 2' फेम जिया शंकर ने कर ली सगाई, फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

Jiya Shankar Engaged: 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम जिया शंकर ने आखिरकार अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। लंबे समय से अमेरिका में रहने वाले बिजनेसमैन करण धनक के साथ उनके रिलेशनशिप की चर्चा थी। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कर अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है।

5 अगस्त 2026 को शेयर की गई पोस्ट में जिया ने हरियाली से घिरी प्राइवेट इंगेजमेंट सेरेमनी की खूबसूरत झलक दिखाई। तस्वीरों में वह अपनी चमचमाती डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसी पोस्ट के जरिए उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर करण धनक का चेहरा भी फैंस को दिखाया और उन्हें टैग किया।

जिया ने करण के लिए एक लंबा इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने कहा कि प्यार उन्हें तब मिला, जब इसकी सबसे कम उम्मीद थी। जिया ने बताया कि हजारों मील की दूरी के बावजूद करण से हर बातचीत उन्हें घर जैसा एहसास कराती थी। उन्होंने लिखा कि दोनों ने हर मुश्किल में एक-दूसरे का साथ चुना और करण ने उन्हें वह प्यार दिया, जिसका उन्हें हमेशा इंतजार था।

एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए लिखा कि वह पूरी जिंदगी उनके साथ बिताने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने पोस्ट के अंत में करण के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया।

https://www.instagram.com/p/DbqI9rWkUQq/?igsh=bXJtMTYzMDNnYjln

बता दें कि इससे पहले जिया शंकर का नाम कई बार यूट्यूबर अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) के साथ जोड़ा गया था। दोनों की सगाई की अफवाहें भी उड़ी थीं, लेकिन अभिषेक ने उन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया था।

और नया पुराने