'देश में दंगे करवा सकता है'… अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दी गई है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने उन पर एफआईआर दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

फैजान अंसारी ने डीसीपी कार्यालय के बाहर मीडिया से कहा कि उन पर पुणे और औरंगाबाद में दो बार हमला हुआ, जिसके पीछे अभिजीत दीपके के समर्थकों का हाथ होने का आरोप है। उनका दावा है कि इन मामलों के सबूत भी उनके पास हैं और संबंधित जगहों पर केस दर्ज कराया जा चुका है।

शिकायत में फैजान ने अभिजीत दीपके पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने उन्हें पाकिस्तानी एजेंट और उमर खालिद का समर्थक बताया है। साथ ही आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में कुछ बॉलीवुड हस्तियों को पैसे देकर बुलाया गया था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

https://twitter.com/ANI/status/2084453125092737077?s=20

फैजान ने यह भी दावा किया कि यदि अभिजीत दीपके के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह देश का माहौल बिगाड़ सकते हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस की ओर से फिलहाल इस शिकायत पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

और नया पुराने