नेशनल टीवी पर खुला निजी राज, आकांक्षा ने श्रेया को सबके सामने जमकर लताड़ा

Lock Upp 2 में टीवी एक्ट्रेस और गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का बड़ा खुलासा चर्चा में है। उन्होंने शो में बताया कि शादी से पहले वह लड़कियों की ओर आकर्षित होती थीं और कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं। उनके इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया।

हालांकि असली विवाद तब शुरू हुआ, जब आकांक्षा को पता चला कि उनकी को-कंटेस्टेंट श्रेया ने यह निजी बात गेम के दौरान सबके सामने बता दी। आकांक्षा का कहना है कि उन्होंने यह बात कभी श्रेया से साझा नहीं की थी। श्रेया ने बैकस्टेज हुई बातचीत सुनकर इसे गेम में इस्तेमाल किया।

इस बात से नाराज आकांक्षा ने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने श्रेया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक श्रेया जैसा निर्दयी और असंवेदनशील इंसान नहीं देखा। आकांक्षा ने बाकी खिलाड़ियों को भी चेतावनी दी कि श्रेया पर भरोसा न करें, क्योंकि वह गेम जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।

https://www.instagram.com/reel/DaYJRJUPDUX/?igsh=Y2NjOWlhMTFndTY4

आकांक्षा ने कहा कि श्रेया की वजह से उनकी एक लाइफलाइन खत्म हो गई, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीद है भगवान और कर्म एक दिन श्रेया के अंदर की नफरत को खत्म करेंगे।

इससे पहले भी आकांक्षा शो में अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में रही थीं। उन्होंने बताया था कि वह और उनके पति गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। उनके अनुसार, दोनों के रिश्ते में शादीशुदा कपल जैसी भावना अब नहीं बची थी

और नया पुराने