छत्तीसगढ़: घर का रक्षक ही बना भक्षक! 8 साल की बेटी से दुष्कर्म, मां ने पहुंचाया जेल

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी 8 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पहले भी कर चुका था गलत हरकत

जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले भी बच्ची के साथ दो बार जबरदस्ती कर चुका था। 2 जुलाई की रात उसने पत्नी के विरोध के बावजूद बेटी को जबरन कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ससुराल वालों ने बनाया दबाव

घटना के अगले दिन यानी 3 जुलाई की सुबह महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने मामला दबाने और रिपोर्ट दर्ज न कराने के लिए उस पर दबाव बनाया, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

और नया पुराने