SRH vs RCB: विराट का विकेट लेते ही खुशी से झूम उठे साकिब हुसैन

हर युवा गेंदबाज का सपना होता है कि वह विराट कोहली का विकेट ले। सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने शुक्रवार को यह सपना पूरा कर लिया।

उप्पल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में साकिब ने विराट कोहली को सिर्फ 15 रन पर आउट कर दिया। मैच के बाद उन्होंने बताया कि कोहली के लिए पहले से खास प्लान तैयार किया गया था।

साकिब ने कहा कि गेंद धीमी हो रही थी, इसलिए गेंदबाजी कोच वरुण आरोन ने स्लो बॉल डालने की सलाह दी थी। इसी रणनीति का फायदा मिला और उन्होंने विराट का बड़ा विकेट हासिल किया।

कोहली ने इस मैच में 11 गेंदों पर 15 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। छठे ओवर में साकिब ने उन्हें पवेलियन भेजा। विकेट लेने के बाद युवा गेंदबाज की खुशी देखने लायक थी।

मैच में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हल्की बहस भी देखने को मिली। मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए, जबकि आरसीबी की टीम 200 रन तक ही पहुंच सकी।

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/2057895195698672064?s=20
और नया पुराने