इतने तेजस्वी..कहां से आते हैं ये लोग, Video देख हो जायेंगे भौचक्के

सोशल मीडिया आज ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां हर दिन हजारों वीडियो अपलोड होते हैं। इनमें से जो वीडियो सबसे अलग या हैरान करने वाला होता है, वही देखते ही देखते वायरल हो जाता है। आपकी फीड पर भी रोज कई तरह के वीडियो आते होंगे—कभी जुगाड़, कभी खतरनाक स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी बच्चों की प्यारी हरकतें।

इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ऐसी हरकतें सिर्फ वायरल होने के लिए की जाती हैं।

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में एक महिला मॉल के एस्केलेटर पर अजीब हरकत करती दिखाई देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एस्केलेटर और सीढ़ियों के बीच बनी दीवार पर महिला चढ़ जाती है और वहां से अचानक एस्केलेटर पर कूद जाती है।

हैरानी की बात यह है कि एस्केलेटर ऊपर की ओर जा रहा होता है, लेकिन महिला उल्टी दिशा में नीचे की तरफ आती नजर आती है। कुछ सेकंड तक वह ऐसे ही नीचे की तरफ चलती रहती है और फिर पीछे की तरफ उतर जाती है। यह पूरा नजारा देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह जाते हैं।

https://twitter.com/desimojito/status/2032145653669761203?s=20

लोगों ने क्या कहा?

यह वीडियो एक्स (ट्विटर) पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, “अगर कुछ हो जाए तो ये सरकार को दोषी बताएंगे।”

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.88 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर ढेरों प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

एक यूजर ने लिखा, “आपको आखिर क्या तकलीफ है?”

दूसरे ने कहा, “लगता है ये सिर्फ रील बनाने के लिए किया गया है।”

तीसरे यूजर ने लिखा, “ऐसे लोगों को 7 दिन के लिए जेल भेज देना चाहिए।”

एक अन्य यूजर ने गुस्से में कहा, “देश में कितने लापरवाह लोग हैं।”


इस वीडियो को देखकर कई लोग कह रहे हैं कि वायरल होने के चक्कर में लोग अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं।

और नया पुराने