खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा: रायपुर की युवती की मौत, 16 घायल, 4 की हालत गंभीर

महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। रोप-वे का केबल टूटने से ट्रॉली करीब 20 फीट नीचे गिर गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

क्या हुआ हादसे में?

जानकारी के मुताबिक, चैत्र नवरात्रि के चलते मंदिर में भारी भीड़ थी। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे रोप-वे की केबल अचानक टूट गई। ट्रॉली नीचे गिरकर चट्टानों से टकराई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक महिला की मौत, कई घायल

इस हादसे में रायपुर के राजा तालाब इलाके की 28 वर्षीय आयुषी की मौत हो गई। वहीं 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मौके पर पहुंचा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम नमिता मार्कोले, तहसीलदार नितिन ठाकुर समेत पुलिस और राजस्व टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर बागबाहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जांच के आदेश

कलेक्टर विनय लंगेह ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों का बेहतर इलाज प्राथमिकता है और हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जाएगी।

घायलों की सूची

महासमुंद से:

गोविंद स्वामी
नमिता स्वामी
अंशुका स्वामी

टिकरापारा, रायपुर से:

हेमलाल नागेश्वर
रतन नागेश्वर
हेमिन
हुलसी
पूर्वी
टिया
अमलेश

दलदल सिवनी, रायपुर से:

टोमेश्वरी साहू
कुमेश साहू
हर्ष साहू

राजा तालाब, रायपुर से:
ऋषभ धावरे
छ्यांश
मनस्वी

मृतक:
आयुषी (राजा तालाब, रायपुर)

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी घायलों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

और नया पुराने