रायपुर में बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी की मौत, कोर्ट पर आया हार्ट अटैक

रायपुर: राजधानी रायपुर में बैडमिंटन खेलते समय एक कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मृतक की पहचान ईदगाह भाठा निवासी अमृत बजाज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वे रोज की तरह सोमवार सुबह अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलने गए थे। खेल के दौरान अचानक वे कोर्ट पर गिर पड़े।

दोस्त तुरंत उनके पास पहुंचे, लेकिन वे अचेत अवस्था में थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि अमृत बजाज रोजाना दोस्तों के साथ बैडमिंटन और क्रिकेट खेलने जाते थे। यह उनकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा था। 16 फरवरी को भी वे इसी तरह खेलने गए थे। कुछ देर बाद दोस्तों ने फोन कर घटना की जानकारी दी।

घटना के बाद 16 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया। इस घटना से परिवार और जान-पहचान के लोगों में शोक का माहौल है।

और नया पुराने