Jay Bhanushali से तलाक के बाद Mahhi Vij की जिंदगी में नया रिश्ता? बेटी तारा ने नदीम को बुलाया ‘अब्बू’

फेमस टेलीविजन एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जय भानुशाली (Jay Bhanushali) से तलाक की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद माही ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इस पोस्ट के बाद लोग कयास लगाने लगे हैं कि क्या माही की जिंदगी में दोबारा प्यार ने दस्तक दे दी है?

माही ने दिल से चुना ये शख्स

दरअसल, माही विज ने अपने बेस्ट फ्रेंड नदीम (Nadeem) के जन्मदिन पर एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया। तस्वीर में माही नदीम को केक खिलाती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा,

“उस शख्स को जन्मदिन मुबारक जिसे मैंने बाय चांस नहीं, बल्कि दिल से चुना है।”


🫶 नदीम को बताया अपना ‘सेफ प्लेस’

माही ने अपने लंबे कैप्शन में नदीम को अपना परिवार और सुकून बताया। उन्होंने लिखा कि नदीम उनकी वह जगह हैं, जहां वह बिना किसी डर के खुद को पूरी तरह से स्वीकार कर सकती हैं—चाहे वह टूटी हों, खुश हों या इमोशनल।

‘हमारी आत्माएं जुड़ी हैं’

एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में लिखा कि भले ही उनके बीच कभी-कभी लड़ाइयां होती हैं, गुस्सा आता है या बातचीत बंद हो जाती है, लेकिन अंत हमेशा एक ही जगह होता है—“हम”।
माही के शब्दों में,

“क्योंकि दिल ही दिल में हम जानते हैं कि नदीम और माही एक हैं।”

https://www.instagram.com/p/DTU-e7iCB1r/?igsh=NzlndXpiZWxxdGxv


मुश्किल वक्त में बना सहारा

माही विज ने यह भी बताया कि जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में नदीम उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने लिखा कि जब वह खुद पर भरोसा खो देती थीं, तब नदीम ने उन पर विश्वास किया।

बेटी तारा ने नदीम को बुलाया ‘अब्बू’

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात तब सामने आई, जब माही और जय की बेटी तारा भानुशाली ने भी नदीम के लिए एक पोस्ट शेयर किया। तारा ने नदीम को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा—

“हैप्पी बर्थडे माय अब्बा। मैं आपसे बहुत-बहुत प्यार करती हूं। आपकी तारा।”

https://www.instagram.com/p/DTVPu_OjEwv/?igsh=MWxsZHQ4ZjQweGl2cg==


कमेंट बॉक्स किया बंद

गौर करने वाली बात यह भी है कि माही विज ने इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन बंद कर रखा है, जिससे साफ है कि वह इस रिश्ते को लेकर फिलहाल किसी तरह की बहस या अटकलों से दूर रहना चाहती हैं।

और नया पुराने