IPL 2026: BCCI के आदेश के बाद KKR ने मुस्तफिजुर रहमान से तोड़ा नाता, जानिए पूरा मामला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सख्त निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 के लिए अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। यह फैसला बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रही हिंसा और उससे जुड़े हालातों के चलते लिया गया है, जिस पर देशभर में विरोध देखने को मिला।

BCCI के निर्देश पर KKR का एक्शन

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि हालिया घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने KKR को मुस्तफिजुर रहमान को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से रिलीज करने का फैसला किया।
अब KKR नियमों के तहत रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग कर सकती है।

9.20 करोड़ में खरीदे गए थे मुस्तफिजुर

अबू धाबी में आयोजित IPL 2026 मेगा ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान पर बड़ा दांव खेला था।

खरीदी कीमत: 9.20 करोड़ रुपये

बेस प्राइस: 2 करोड़ रुपये

CSK ने भी दिखाई थी रुचि


हालांकि, बांग्लादेश में बीते 14 दिनों में हिंदू समुदाय के तीन लोगों की हत्या की घटनाओं के बाद इस फैसले को लेकर विरोध तेज हो गया था।

क्या है पूरा विवाद?

बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हमलों की खबरें सामने आ रही हैं।

24 दिसंबर: कलिमोहर यूनियन के हुसैनडांगा इलाके में 29 वर्षीय अमृत मंडल की कथित तौर पर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या।

18 दिसंबर: मैमनसिंह की भालुका उपजिला में 25 वर्षीय दीपू चंद्र दास की ईशनिंदा के आरोपों के बाद हत्या, शव को पेड़ से लटकाकर आग लगाने का आरोप।


इन घटनाओं के बाद भारत में सोशल मीडिया और राजनीतिक स्तर पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

विवादों के बीच भारत-बांग्लादेश सीरीज का ऐलान

इन हालातों के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत और बांग्लादेश के बीच आगामी द्विपक्षीय सीरीज की घोषणा कर दी है।

दौरा: अगस्त–सितंबर

वनडे सीरीज: 1, 3 और 6 सितंबर (3 मैच)

टी-20 सीरीज: 9, 12 और 13 सितंबर (3 मैच)
भारतीय टीम 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचेगी और सीरीज के बाद स्वदेश लौटेगी।


कैसा रहा है मुस्तफिजुर रहमान का IPL करियर?

IPL डेब्यू: 2016

मैच: 60

विकेट: 65

औसत: 28.44

इकॉनमी: 8.14

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 4/29


मुस्तफिजुर IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा थे। वहीं, टी-20 क्रिकेट में वह अब तक 387 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

और नया पुराने