रायपुर: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग का मौका, 15 जनवरी तक करें आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव युवा उत्थान योजना के तहत रायपुर जिले के युवाओं को बड़ी राहत दी जा रही है। इस योजना के अंतर्गत रेलवे, बैंकिंग, एसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए कुल 100 सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक और पात्र छात्र-छात्राएं 15 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

सीटों का वर्गवार आरक्षण

अनुसूचित जाति (SC) – 30 सीटें

अनुसूचित जनजाति (ST) – 50 सीटें

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 20 सीटें

सभी वर्गों में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित


स्कॉलरशिप का भी लाभ

चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ-साथ ₹1000 की मासिक स्कॉलरशिप देने का भी प्रावधान है।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु – 20 वर्ष

अधिकतम आयु – 30 वर्ष


आवेदन कहां करें?

आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त के अनुसार, पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन समय में निम्न स्थानों पर जमा कर सकते हैं—

अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र,
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर
(पुराना आयुक्त आदिम जाति कार्यालय)


या

कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास,
रायपुर कलेक्टर परिसर, कक्ष क्रमांक 40


प्रवेश परीक्षा

प्रवेश परीक्षा की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।

👉 प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह योजना सुनहरा अवसर है, समय रहते आवेदन जरूर करें।

और नया पुराने