गुरमीत राम रहीम को 15वीं बार मिली पैरोल, 40 दिन के लिए जेल से बाहर

साध्वियों के रेप और पत्रकार हत्या के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 15वीं बार पैरोल (Parole) दी है।

राम रहीम को रविवार को रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकाला जाएगा। इस बार उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली है। पैरोल के दौरान उन्हें सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा हेडक्वार्टर में ही रहना होगा।

जेल से बाहर निकलने का समय दोपहर 12 बजे तय किया गया है।

गुरमीत राम रहीम की पैरोल का इतिहास

गुरमीत राम रहीम को 2017 में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद अब तक कुल 15 बार पैरोल मिली है। उनके पैरोल की प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:

24 अक्टूबर 2020 – 1 दिन

21 मई 2021 – 1 दिन

फरवरी 2022 – 21 दिन

जून 2022 – 30 दिन

अक्टूबर 2022 – 40 दिन

जनवरी-जुलाई 2023 – 70 दिन

नवंबर 2023 – 21 दिन

2024 में 3 बार – कुल 91 दिन

जनवरी 2025 – 30 दिन

अप्रैल 2025 – 21 दिन

अगस्त 2025 – 40 दिन


जन्मदिन पर मिली थी पैरोल

राम रहीम को 5 अगस्त को अपने जन्मदिन के मौके पर पैरोल मिली थी, जिसे लेकर हरियाणा सरकार की उदारता पर विवाद भी हुआ था।

सिरसा जाने की अनुमति

इस बार वह चौथी बार सिरसा स्थित डेरा जाने वाले हैं। इससे पहले उन्हें सिरसा जाने की अनुमति नहीं थी और पैरोल के दौरान उन्हें बागपत के बरनावा स्थित आश्रम में रहना पड़ता था।

हर बार पैरोल मिलने के बाद राम रहीम की सुरक्षा और सरकारी उदारता को लेकर चर्चाएं होती रही हैं।

और नया पुराने