DSP कल्पना वर्मा विवाद: प्यार, धोखा या सिर्फ आर्थिक झगड़ा? DGP–SSP का बड़ा अपडेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला डीएसपी कल्‍पना वर्मा से जुड़े कथित विवाद ने पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है। कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के गंभीर आरोपों के बाद अब डीजीपी और रायपुर एसएसपी ने पूरे मामले पर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर दी है।
ताजा अपडेट में साफ हुआ है कि अभी तक प्रेम संबंध, शादी के नाम पर धोखा या करोड़ों रुपये ठगने जैसी किसी भी शिकायत पर कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। मौजूदा विवाद सिर्फ आर्थिक लेन-देन और निजी मतभेदों का मामला दिखाई दे रहा है।

DGP अरुण देव गौतम का बयान — “PHQ में अब तक कोई शिकायत नहीं”

मामले को लेकर बढ़ती चर्चाओं के बीच डीजीपी अरुण देव गौतम ने स्पष्ट कहा कि DSP कल्पना वर्मा के खिलाफ पुलिस मुख्यालय स्तर पर कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि—

किसी भी थाने में लिखित शिकायत आते ही संबंधित जिला एसपी निष्पक्ष जांच करेंगे।

तथ्यों की पुष्टि होने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


रायपुर SSP लाल उमेद सिंह ने बताई मामले की मौजूदा स्थिति

एसएसपी ने दो थानों में दर्ज शिकायतों का वास्तविक अपडेट साझा किया है।

1. पंडरी थाना – DSP कल्पना वर्मा के पिता की शिकायत

शिकायतकर्ता: हेमंत वर्मा (DSP के पिता)

आरोप: बरखा टंडन पर धोखाधड़ी, भरोसा तोड़ने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप।


2. खम्हारडीह थाना – बरखा टंडन की शिकायत

आरोपित: हेमंत वर्मा और राकेश वर्मा

आरोप: एक कार रोक कर रखने और चेक लेकर रकम निकालने की शिकायत।


SSP का प्रमुख बयान: किसी भी शिकायत में लव अफेयर, ब्लैकमेलिंग, शादी के नाम पर ठगी या लव ट्रैप का जिक्र नहीं है। दोनों केस सिर्फ आर्थिक विवाद से संबंधित हैं।

दीपक टंडन के गंभीर दावे, लेकिन पुलिस में कोई शिकायत नहीं

होटल कारोबारी दीपक टंडन मीडिया में दावा कर चुके हैं कि—

2021 से उनका और DSP कल्पना वर्मा का संबंध था।

उसी दौरान उनसे करोड़ों रुपये लिए गए।

शादी का दबाव बनाया गया, और पैसे लौटाने की मांग पर विवाद बढ़ा।


हालांकि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद उन्होंने किसी भी थाने में अब तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे मामला और उलझा हुआ प्रतीत होता है।

DSP कल्पना वर्मा का पक्ष — “सभी आरोप बेबुनियाद”

DSP कल्पना वर्मा ने इन सभी दावों को झूठा, बिना सबूत और उन्हें बदनाम करने की कोशिश बताया है। उनका कहना है कि

“सच्चाई सामने आने पर आरोप लगाने वालों की मंशा खुद स्पष्ट हो जाएगी।”

और नया पुराने