बलरामपुर: कोदो चावल खाने के बाद परिवार के 6 लोग पड़े बीमार

बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा गांव से फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है।
यहां कोदो चावल का सेवन करने के बाद एक ही परिवार के 6 लोग अचानक बीमार पड़ गए, जिनमें एक 15 वर्षीय बालक भी शामिल है। सभी को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया है।

दोपहर में किया था कोदो चावल का सेवन, शाम तक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर को एक ही परिवार के
बसमतीया, देव कुमार, सुनीता, रामबकस, मिस्त्री और आकाश ने कोदो चावल के साथ भोजन किया था।

भोजन करने के कुछ घंटों बाद ही सभी को

उल्टी

चक्कर

कमजोरी


जैसी समस्याएं शुरू हो गईं। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सभी को तुरंत सिविल अस्पताल वाड्रफनगर पहुंचाया।

प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताया है।
डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर कुंदरु की सब्जी को बीमारी की वजह माना जा रहा है, हालांकि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

और नया पुराने