लंदन की सड़कों पर Range Rover में घूमते दिखे आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य : Aniruddhacharya Range Rover

Aniruddhacharya Range Rover: सोशल मीडिया पर इन दिनों आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह लंदन की सड़कों पर नीले रंग की Range Rover Sport में सफर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही यह चर्चा का विषय बन गया है।

अनिरुद्धाचार्य का वायरल वीडियो

क्लिप में साफ दिखाई देता है कि जैसे ही उनकी कार कैमरे के पास आती है, अनिरुद्धाचार्य हाथ जोड़कर कहते हैं – "चलो अब वापस चलते हैं भारत, वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण के पास। लंदन की कथा पूरी हो गई है।"
उनका यह सरल अंदाज देखकर भक्त भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई।

भक्तों और यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर लगातार श्रद्धालु कमेंट कर रहे हैं। कई लोग “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” लिखते नजर आए। वहीं कुछ यूजर्स लग्जरी कार में सफर करने पर सवाल उठाने लगे।

एक यूजर ने लिखा – “Range Rover के पैसे कहां से आते हैं?”

दूसरे ने कहा – “बाबा के पास लग्जरी कार! अब तो प्राइवेट जेट होना चाहिए।”

https://www.instagram.com/reel/DPO5KViAS7D/?igsh=cmo0NmgyZjV4MW55



लग्जरी कार और अध्यात्म पर बहस

यह वीडियो जहां भक्तों को भावुक कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है कि अध्यात्म और लग्जरी लाइफस्टाइल का तालमेल कैसे बैठता है। हालांकि, उनके अनुयायी मानते हैं कि गाड़ियां केवल साधन हैं, असली महत्व गुरुजी के प्रवचनों और भक्ति भाव का है।

अनिरुद्धाचार्य की कार कलेक्शन

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य लग्जरी कारों के शौकीन माने जाते हैं। उनके पास कई बेहतरीन गाड़ियां मौजूद हैं –

Kia Carnival

Mercedes GLA

Volvo XC90

Volvo XC40

Land Rover Defender

और नया पुराने