खैरागढ़: कलेक्ट्रेट से पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार : Khairagarh Patwari arrested

Khairagarh Patwari arrested: खैरागढ़. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ के जिला पटवारी संघ अध्यक्ष और पटवारी धर्मेंद्र कांडे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ऐसे हुआ खुलासा

ग्राम डोकरा भाटा निवासी भागचंद कुर्रे अपने ज़मीन संबंधी काम के लिए कई दिनों से पटवारी से संपर्क कर रहा था। पटवारी धर्मेंद्र कांडे ने काम कराने के बदले पहले 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 9 हजार रुपए में तय हुआ।

शिकायत और जाल बिछाया गया

पीड़ित भागचंद कुर्रे ने इसकी शिकायत ACB को दी। योजना के तहत उसने बुधवार को पटवारी कार्यालय में जाकर आरोपी को 9 हजार रुपए रिश्वत सौंपे।

कलेक्ट्रेट से हुई गिरफ्तारी

रुपए लेने के बाद आरोपी पटवारी कलेक्टर कार्यालय में एक बैठक में चला गया। तभी ACB टीम ने दबिश देकर धर्मेंद्र कांडे को रिश्वत की रकम सहित कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार कर लिया।

और नया पुराने