मुझे देशद्रोही बना दिया IND vs PAK मैच को लेकर बरसे दिलजीत दोसांझ

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म सरदार जी 3 और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। हाल ही में मलेशिया में अपने ओरा टूर कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने इस पूरे मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी और मीडिया को जमकर लताड़ा।

"वो मेरे देश का झंडा है, हमेशा सम्मान करो" – दिलजीत

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिलजीत कहते नजर आए कि उनकी फिल्म की शूटिंग आतंकी हमले से पहले हुई थी, जबकि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच उसके बाद खेला गया था। उन्होंने कहा –
"मेरे पास बहुत से जवाब थे, लेकिन मैंने चुप्पी साध ली। कोई भी आपको कुछ भी कहे, उस जहर को अपने अंदर मत लो। मैंने अपनी जिंदगी से यही सीखा है।"
इसके साथ ही मंच पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और कहा – "वो मेरे देश का झंडा है, हमेशा सम्मान करो।"

मीडिया पर भड़के दिलजीत

दिलजीत ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय मीडिया ने उन्हें देशद्रोही साबित करने की कोशिश की। उन्होंने साफ कहा –
"पंजाबी और सिख समुदाय कभी भी देश के खिलाफ नहीं जा सकता। मीडिया ने मुझे गलत तरीके से पेश किया।"
इसके साथ ही उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर भी दुख जताते हुए कहा कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

भारत-पाक मैच पर उठाए सवाल

दिलजीत ने अपने बयान में कहा कि उनकी फिल्म की शूटिंग हमले से पहले पूरी हो चुकी थी, जबकि एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच बाद में खेला गया। इसके बावजूद उन्हें बेवजह निशाना बनाया गया।

https://twitter.com/Gagan4344/status/1970987760145371619

क्यों हुई थी दिलजीत के बहिष्कार की मांग?

दरअसल, इस साल की शुरुआत में जब भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण थे, तब फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग उनकी जोड़ी पर विवाद खड़ा हो गया था।

कई संगठनों ने दिलजीत का बहिष्कार करने की मांग की।

यहां तक कि फिल्म बॉर्डर 2 से भी उन्हें हटाने की मांग उठी थी।

भारी विरोध के चलते सरदार जी 3 भारत में रिलीज नहीं हो पाई और 27 जून को विदेशों में रिलीज हुई।

और नया पुराने