धमतरी: दुर्गा पंडाल के पंडा ने की आत्महत्या, गांव में मातम : Durga pandal suicide dhamtari

Durga pandal suicide dhamtari: धमतरी। नवरात्र उत्सव के बीच धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम धौरा भाटा निवासी युवक, जो दुर्गा पंडाल में पंडा की भूमिका निभा रहा था, ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया और त्योहार की रौनक ग़म में बदल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम विनोद कुमार था। शुक्रवार दोपहर वह दुर्गा पंडाल से बाहर निकले और पास ही स्थित एक मकान में चले गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विनोद गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। यह दृश्य देखकर गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की खबर मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा। फिलहाल आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

और नया पुराने