बस्तर में दर्दनाक हादसा, सेल्फी लेते युवक की जलप्रपात में डूबकर मौत : Bhimsen Waterfall Accident

Bhimsen Waterfall Accident
: जगदलपुर। बस्तर जिले के तोंगपाल इलाके में स्थित प्रसिद्ध भीमसेन जलप्रपात में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां फोटो खींचते समय 18 वर्षीय युवक पानी में गिर गया और तेज बहाव में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विकास मरकाम (18 वर्ष) निवासी बस्तर के रूप में हुई है। विकास अपने दोस्तों संग जलप्रपात घूमने आया था और सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया।

हादसे की खबर लगते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची। चूंकि यह इलाका धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आता है, इसलिए जवानों को रोड ओपनिंग पार्टी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच तलाशी अभियान चलाना पड़ा। घंटों की मशक्कत के बाद SDRF ने युवक का शव जलप्रपात से बाहर निकाला।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

और नया पुराने