बीजापुर: स्कूल के शिक्षादूत की नक्सलियों ने की हत्या : Shiksha Doot murder Bijapur

Shiksha Doot murder Bijapur: बीजापुर। बस्तर में एक बार फिर नक्सलियों ने शिक्षा दूत को निशाना बनाया है। थाना गंगालूर के ग्राम लेंड्रा में बीती रात तोड़का निवासी कल्लू ताती (25 वर्ष) की हत्या कर दी गई। मृतक लेंड्रा में शिक्षादूत के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, स्कूल से लौटते समय अज्ञात नक्सलियों ने उसका अपहरण कर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। तीन दिन पहले भी नक्सलियों ने एक अन्य शिक्षा दूत की हत्या की थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

नारायणपुर में "माड़ बचाव" अभियान

इधर, नारायणपुर जिले में पुलिस ने "माड़ बचाव" अभियान के तहत नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ के जंगल-पहाड़ों में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्री छोड़कर भाग गए।

इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद किए हैं, जिनमें –

LMG

AK-47 (त्रिची)

इंसास

SLR

स्टेन गन

BGL सेल, डेटोनेटर और कार्डेक्स सहित 300 से अधिक सामग्री


बरामद की गई।

आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि इस अभियान से माओवादी संगठनों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अब नक्सलियों के पास हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

और नया पुराने