CG व्यापम प्रयोगशाला सहायक परीक्षा कल, जानें जरूरी नियम और ड्रेस कोड

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) द्वारा प्रयोगशाला सहायक परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कुल 09 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 3358 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें:

एडमिट कार्ड का प्रिंट दोनों पेज का लें, और केवल एक तरफ प्रिंट करें।

प्रवेश के लिए ऑरिजिनल फोटो पहचान पत्र जरूरी है (जैसे – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस)।

अगर एडमिट कार्ड पर फोटो नहीं है, तो 2 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर जाएं।

परीक्षा में केवल काले या नीले बॉलपॉइंट पेन का ही उपयोग करें।


परीक्षा केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था:

प्रवेश से पहले हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर और हाथ से तलाशी (फ्रिस्किंग) की जाएगी।

महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मी द्वारा ही की जाएगी।

फ्रिस्किंग न कराने या नियम न मानने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।


पहनावे और प्रतिबंध:

हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आएं।

पैर में चप्पल पहनें।

कान में गहने, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ, घड़ी, पर्स, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।


समय का रखें विशेष ध्यान:

परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचे ताकि तलाशी और सत्यापन प्रक्रिया समय पर हो सके।

परीक्षा के पहले और अंतिम 30 मिनट में परीक्षा केंद्र छोड़ना वर्जित है।

और नया पुराने