बिलासपुर के मंदिर में पुजारी की हत्या, चोरी की आशंका : Bilaspur priest murder

Bilaspur priest murder: बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी वारदात सामने आई है। परसाकापा गांव के पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, पुजारी मंदिर में ही रहता था। रविवार सुबह करीब 6 बजे जब उसकी मां रोजाना की तरह बेटे को चाय देने पहुंचीं, तो उन्होंने उसे खून से लथपथ हालत में मृत पाया।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है।

चोरी की आशंका

पुलिस को शक है कि मंदिर में चोरी की नीयत से आए अज्ञात चोरों ने विरोध करने पर पुजारी की हत्या कर दी होगी। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

और नया पुराने