बीजापुर के जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव

बीजापुर (छत्तीसगढ़)। बीजापुर जिले के ग्राम तुरनाम के जंगल में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव मिले तो फैली दहशत

ग्रामीणों ने बताया कि शवों से तेज़ दुर्गंध आ रही थी। आशंका है कि शव लगभग एक सप्ताह से पेड़ पर लटके हुए थे।

प्रेम प्रसंग का मामला

बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक वीडियो भी लगा है, जिससे मामले की पुष्टि होने की संभावना है।

युवती नाबालिग, युवक बस्तर का रहने वाला

पुलिस के अनुसार युवती नाबालिग थी और बीजापुर जिले के जंगला की रहने वाली थी। वहीं युवक की पहचान शंकर मंडावी के रूप में हुई है, जो बस्तर के कोंडागांव थाना क्षेत्र के तुरनार का निवासी था।

पुलिस जांच जारी

टीआई ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

और नया पुराने