पूरे परिवार संग सलमान खान ने मनाया गणेश चतुर्थी का जश्न, देखिए वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने इस साल भी अपने परिवार के साथ धूमधाम से गणेश चतुर्थी 2025 का त्योहार मनाया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा खान परिवार बप्पा की आरती करता नजर आ रहा है।

सलमान खान ने की बप्पा की आरती

सामने आए वीडियो में सलमान खान खुद भगवान गणेश की आरती करते दिख रहे हैं। इस दौरान पीछे गणपति आरती की धुन सुनाई दे रही है, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

खान परिवार और सितारों ने की पूजा

सलमान के साथ सोहेल खान, अरबाज खान, आयुष शर्मा, अर्पिता खान, सलमा खान और सलीम खान ने भी गणपति बप्पा की आरती उतारी।

वीडियो में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी अपने बच्चों के साथ नजर आए।


पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम

गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। खासतौर पर महाराष्ट्र में इसकी रौनक सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। यह त्योहार भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और इसे परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाने की परंपरा है।

https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/1960764189095735431
और नया पुराने