WCL सेमीफाइनल: भारत-पाकिस्तान की होगी जबरदस्त टक्कर

WCL 2025 News: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम का सामना चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

युवराज सिंह की कप्तानी में भारत ने मारी बाज़ी

लगातार 3 मैच हारने के बाद भारत खिताबी दौड़ से लगभग बाहर था, लेकिन कप्तान युवराज सिंह की अगुआई में टीम ने वेस्टइंडीज चैम्पियंस को 5 विकेट से हराकर वापसी की।
145 रन का लक्ष्य भारत ने सिर्फ 13.2 ओवर में पूरा किया, जिससे नेट रन रेट में बड़ा सुधार हुआ और सेमीफाइनल का रास्ता खुल गया।

गुरुवार को होगी भारत-पाकिस्तान भिड़ंत

अब भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।
दोनों टीमें लीग स्टेज में आमने-सामने नहीं हो पाईं, क्योंकि भारत के कुछ खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। अब फैंस को फाइनल जैसा रोमांच सेमीफाइनल में देखने मिलेगा।

ऐसा रहा भारतीय टीम का सफर

पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच रद्द हुआ – 1 अंक मिला

दक्षिण अफ्रीका से 88 रन से हार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से भी हार

वेस्टइंडीज पर जीत ने सेमीफाइनल की उम्मीदें फिर से जगा दीं


शिखर धवन का बयान

शिखर धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से हटने की वजह बताते हुए कहा:

"मेरे लिए मेरा देश सबसे ऊपर है। मैं अपने फैसले पर कायम हूं।"
धवन ने टूर्नामेंट आयोजकों को ईमेल कर यह जानकारी दी थी।


एशिया कप 2025 में फिर होगी भिड़ंत

एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी हो चुका है।

टूर्नामेंट: 9 सितंबर से 28 सितंबर

भारत vs पाकिस्तान: 14 सितंबर

स्थान: UAE (पहले भारत में होना था, लेकिन राजनीतिक कारणों से बदला गया)

कुल 8 टीमें होंगी शामिल

और नया पुराने