धड़क 2’ का रोमांटिक गाना ‘तू मेरी धड़क है’ रिलीज

मुंबई। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने नया रोमांटिक गाना ‘तू मेरी धड़क है’ लॉन्च कर दिया है। इस खूबसूरत गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है।

पहली बार साथ नजर आएंगे सिद्धांत और तृप्ति

इस फिल्म में पहली बार सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। गाने में दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

फिल्म 1 अगस्त 2025 को होगी रिलीज

'धड़क 2' को शाजिया इकबाल ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर इसके निर्माता हैं। फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दमदार सपोर्टिंग कास्ट भी शामिल

फिल्म में सिद्धांत और तृप्ति के साथ-साथ आशीष चौधरी, विपिन शर्मा, मंजिरी पुपला, दीक्षा जोशी, अशवंत लोधी, अमित जाट, मयंक खन्ना और आदित्य ठाकरे जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

https://youtu.be/COcj4lBiHTc?feature=shared
और नया पुराने