Shefali Jariwala: दोस्त को याद कर रो पड़ी आरती सिंह

Shefali Jariwala Latest News – टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके करीबी दोस्त और फैमिली के लोग इस खबर को अब तक पचा नहीं पा रहे हैं। ऐसे में Bigg Boss 13 फेम आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शेफाली को याद करते हुए भावुक कर देने वाली बातें लिखी हैं।

एक हफ्ते पहले हुई थी शेफाली से आखिरी मुलाकात

आरती सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेफाली के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,
“मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि शेफाली अब इस दुनिया में नहीं हैं। हम एक हफ्ते पहले ही जिम में मिले थे। तुमने मुझसे कहा था- ‘आरती, तेरे लिए बहुत खुशी होती है, चल साथ में कार्डियो करेंगे।’”

आरती ने आगे लिखा, “जब भी कोई मुझसे पूछता था कि आजकल किससे दोस्ती है, तो जवाब होता था- 'शेफू'।”

बेहद खास रिश्ता था शेफाली और आरती के बीच

आरती ने शेफाली को एक साफ दिल और पॉजिटिव इंसान बताया। उन्होंने लिखा,
“तुम हमेशा मुझे प्यार और आशीर्वाद देती थी। तुमने कभी किसी की बुराई नहीं की। जब तुम बिग बॉस 13 में आई थीं, तो मैं तुमसे नजरें नहीं हटा पाई थी। शादी से पहले तुम मुझे बहन बुलाती थी और मेरी शादी को लेकर बहुत खुश थी।”

https://www.instagram.com/p/DLeJtjaxMqe/?utm_source=ig_web_copy_link

माता-पिता और पराग के लिए संवेदनाएं

पोस्ट में आरती ने शेफाली के माता-पिता और पति पराग त्यागी के लिए भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा,
“अंकल और आंटी को देखकर दिल टूट गया। पराग भैया ने तुम्हें बहुत प्यार दिया। हम सब दुखी हैं, लेकिन माता-पिता के लिए यह दर्द कभी नहीं जाएगा।”

निधन का कारण अभी साफ नहीं

Shefali Jariwala का निधन 27 जून को हुआ था। पहले कहा गया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, लेकिन पुलिस ने बताया कि असली कारण अभी सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।

और नया पुराने