आज देशभर में मन रहा जगन्नाथ रथ यात्रा,अमित शाह ने की मंगला आरती

आज देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से मनाई जा रही है। यह प्रसिद्ध त्योहार हर साल ओडिशा के पुरी में मनाया जाता है, जहाँ भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा रथ में सवार होकर गुंडिचा मंदिर तक यात्रा करते हैं। यह परंपरा शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को होती है, जो चंद्र कैलेंडर का शुभ दिन माना जाता है।

पुरी सहित देश के अन्य हिस्सों में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन हो रहा है। जगह-जगह श्रद्धालु भगवान के दर्शन और रथ खींचने के लिए उमड़ रहे हैं। पुरी में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

अमित शाह ने की मंगला आरती

गुजरात के अहमदाबाद शहर में भी रथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज सुबह जमालपुर के जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

https://twitter.com/ANI/status/1938360698490286273
और नया पुराने