राजनांदगांव: मामूली विवाद में पड़ोसी की पिटाई, इलाज के दौरान मौत – बाप-बेटे गिरफ्तार

राजनांदगांव। छुईखदान थाना क्षेत्र के गांव कोड़का में एक मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। मकान निर्माण के दौरान हुए झगड़े में बाप-बेटे ने अपने पड़ोसी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना 17 अप्रैल की है। पुलिस के अनुसार, कोड़का गांव में अरुण साहू अपने घर का निर्माण करवा रहा था। इस दौरान उसने पास में रहने वाले रतन ठेठवार के मकान की एक बल्ली काट दी, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

झगड़े में रतन ठेठवार ने अपने बेटे राजेंद्र ठेठवार के साथ मिलकर अरुण साहू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों – रतन ठेठवार और उसके बेटे राजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

और नया पुराने