माला बेचने वाली मोनालिसा का वीडियो वायरल, कहा- 'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

महाकुंभ 2025 में माला बेचकर चर्चा में आईं मोनालिसा का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह स्टेज पर माइक पकड़े हुए कहती नजर आ रही हैं, 'हैप्पी वैलेंटाइन डे'। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके कान में एक महिला कुछ कहती है, जिसके बाद मोनालिसा यह बोलती हैं। भीड़ से भी आवाज आती है, 'सेम टू यू'।

मोनालिसा एक ज्वेलरी फंक्शन में भाग लेने के लिए केरल पहुंची थीं, जहां उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। रेड लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस इवेंट में उनके साथ बिजनेसमैन बॉबी चेम्मनूर भी नजर आए।

वीडियो देखें:

मोनालिसा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके अंदाज और सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

https://twitter.com/B4blazeX/status/1890331415109046668
और नया पुराने