CG IT Raid : छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की छापेमारी

CG IT Raid : आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप पर छापा मारा है। ग्रुप से जुड़े कई कमीशन एजेंटों के ठिकानों पर भी कार्रवाई हो रही है। यह छापेमारी रायपुर, गोंदिया, कोकीनाडा सहित कुल 22 जगहों पर की गई है।

किन-किन जगहों पर रेड चल रही है?

रायपुर के राजीव नगर स्थित घर

जवाहर मार्केट का ऑफिस

राठौर चौक का गोदाम

रिंगरोड स्थित जगुआर शोरूम

भानपुरी की राइस मिल

कमीशन एजेंटों के कई ऑफिस

कौन-कौन शामिल है?

करीब 200 अधिकारी कार्रवाई में लगे हैं।

मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना से भी आईटी अधिकारी टीम में शामिल हैं।

कार्रवाई क्यों हो रही है?

ज्यादातर लेन-देन नकद में होने की शिकायत मिली थी।

बड़ी टैक्स चोरी की सूचना के बाद इनकम टैक्स विभाग ने रेड डाली।

अधिकारी दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच कर रहे हैं।

ताजा स्थिति:
सभी ठिकानों पर अभी भी छापेमारी जारी है।

और नया पुराने