बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास, बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर

यूपी। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में उन्होंने महाकुंभ में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने संन्यास लेने का ऐलान किया और अब वे "यामाई ममता नंद गिरी" के नाम से जानी जाएंगी। इसके साथ ही, ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी। इस नए अध्याय की शुरुआत के रूप में शाम को पट्टाभिषेक समारोह का आयोजन किया जाएगा।

महाकुंभ में ममता कुलकर्णी ने करीब एक घंटे का समय बिताया, जिसमें उन्होंने धर्म और अध्यात्म से जुड़ी कई बातें साझा की। महाकुंभ के आयोजन और उसकी गहरी spiritual significance पर ममता ने कहा, "यह आयोजन भारतीय संस्कृति की गहराई को दर्शाता है और आंतरिक शांति का माध्यम भी है।" भगवा वस्त्रों में सजी ममता को देखकर श्रद्धालुओं में एक नई उमंग का माहौल था। लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए उत्सुक थे।

इस दौरान, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी जय अंबानंद गिरी ने ममता को महाकुंभ की परंपराओं और अखाड़ों की ऐतिहासिक महत्ता के बारे में बताया।

https://twitter.com/balliawalebaba/status/1882746292558033091
और नया पुराने