यूट्यूबर ध्रुव राठी बने पिता

Dhruv Rathee: मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी और उनकी पत्नी जूली एलबीआर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। ध्रुव ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी की जानकारी देते हुए बेटे की तस्वीरें शेयर कीं। फैंस और सेलेब्रिटीज ने उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ दी हैं।

ध्रुव ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली में वे अपने बेटे को गोद में लिए हुए हैं और दूसरी में उनका बेटा सो रहा है। उन्होंने लिखा, "हम अपने बेबी बॉय का दुनिया में स्वागत करते हैं।" इस पोस्ट पर रिचा चड्ढा सहित कई सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी है।

ध्रुव और जूली की पहली मुलाकात 2014 में जर्मनी में हुई थी। जूली जर्मनी की रहने वाली हैं। दोनों ने 7 साल तक डेट किया और फिर शादी की। अब शादी के 3 साल बाद, उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

ध्रुव राठी हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई रोहतक से की और फिर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जर्मनी चले गए, जहाँ उनकी मुलाकात जूली से हुई।

और नया पुराने