मिस्ट्री से भरी रही है एक्ट्रेस श्रिया सरन की जिंदगी

बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों तक अपनी एक्टिंग और स्टाइल से दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 11 सितंबर 1982 को हरिद्वार, उत्तराखंड में हुआ था। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' में अपनी मासूमियत से दर्शकों को खासा प्रभावित किया। इस फिल्म में उनकी क्यूटनेस को बहुत पसंद किया गया और उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली।

हालांकि, रील लाइफ में जितनी मासूम दिखती हैं, असल जिंदगी में श्रिया उतनी ही अलग हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से रहस्य बना रहा है, क्योंकि वह इसे बेहद प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। 12 मार्च 2018 को श्रिया ने अपने रूसी बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेव से गुपचुप शादी कर सभी को चौंका दिया था। आंद्रेई एक नेशनल लेवल के टेनिस खिलाड़ी हैं और दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

खबरों के मुताबिक, श्रिया की शादी में बॉलीवुड से सिर्फ मनोज बाजपेयी और शबाना आजमी ही शामिल हुए थे। यह डेस्टिनेशन वेडिंग राजस्थान में हुई थी और इसमें सिर्फ उनके करीबी लोग और दोस्त मौजूद थे। श्रिया ने अपनी शादी की तरह अपनी प्रेग्नेंसी भी काफी समय तक छिपाए रखी। बेटी के जन्म के एक साल बाद उन्होंने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि 2020 में जब देश इस कठिन दौर से गुजर रहा था, तब उनकी जिंदगी बदल गई थी।

और नया पुराने