Taapsee Pannu wedding: एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने गुपचुप रचाई शादी?,वीडियो आया सामने...

Taapsee Pannu wedding:  पिछले कुछ दिनों से अपने बॉयफ्रेंड माथियास बो (Mathias Boe) संग बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) शादी को लेकर सुर्खियों में हैं, ऐसी खबरें भी चल रही थी कि एक्ट्रेस ने शादी रचा ली है.

हालांकि उनकी शादी की ऐसी कोई भी फोटो या फिर वीडियो सामने नहीं आई थी और न ही खुद एक्ट्रेस ने भी इसका खुलासा किया है. इसी बीच अब बीते दिन बुधवार को तापसी से जुड़ा एक वीडियो जमकर ट्रेंड होने लगा है,जिसको लेकर कहा जा रहा है की एक्ट्रेस की शादी हो चुकी है।

शादी सभी रीति-रिवाज के साथ हुए हैं. एक्ट्रेस की शादी की खबर लगते ही फैंस भी काफी शॉक्ड हो गए हैं.

Taapsee Pannu की शादी का वीडियो आया सामने

Taapsee Pannu की शादी वाला जो वीडियो ट्रेंड कर रहा है उसे देख फैंस अचंभित है. हालांकि वीडियो थोड़ा साफ नहीं है, लेकिन सामने जो वीडियो आया है उसमे तापसी पन्नू लाल हैवी वर्क वाले सूट में दुल्हन की तरह सजी धजी मंडप में एंट्री मारती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/C5S_2E2Jhi3/?utm_source=ig_web_copy_link

23 मार्च को हो गई थी Taapsee Pannu की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 मार्च को ही तापसी पन्नू और मैथियास बो उदयपुर में शादी कर चुके हैं. इनकी शादी में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.

हालांकि, अभी तक अपनी शादी का Taapsee Pannu ने  कोई भी ऑफिशियली ऐलान नहीं किया है.

और नया पुराने