भारतीय सेना के कर्नल, मेजर और DSP की शहादत पर देश भर में गुस्सा, राष्ट्रीय बजरंग दल भी पाकिस्तान पर भड़का..

 Anantnag Encounter Update: कश्मीर के अनंतनाग से आतंकियों के कायरता की एक और करतूत सामने आई है, जहां हमारे देश के वीर जवानों को आतंकियों ने छिपकर निशाना बनाया,वीर जवानों के शहादत से देश भर में आक्रोश है।

Anantnag Encounter Update

Anantnag Encounter :बुधवार (13 सितंबर) को भारतीय जवानों का कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों से मुठभेड़ हुआ,जिसमे सेना के कर्नल, मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हो गए।

 इस घटना से देशभर के लोगो को गहरा आघात पहुंचा है,इसी बीच राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने भी पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की. उसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि बजरंग दल के सदस्य 'शहीद जवान अमर रहें' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' जैसे नारे लगा रहे हैं. शहीद जवान ऊंचे पदों पर थे,जिसमे कर्नल मनप्रीत सिंह, बटालियन कमांडेंट मेजर आशीष धनौत और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट थे।

सेना को सूचना मिली थी कि अनंतनाग के कोकोरेनाग इलाके में आतंकी छिपे हुए,जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया. आतंकवादियों के फायरिंग से जवानों की शहादत हुई है. दो आतंकी भी मुठभेड़ में मार गिराए गए हैं.

 सर्च ऑपरेशन को कर्नल मनप्रीत सिंह कर रहे थे लीड(Colonel Manpreet Singh was leading the search operation.)

सेना के सूत्रों अनुसार आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन को कर्नल मनप्रीत सिंह लीड कर रहे थे. यह ऑपरेशन मंगलवार शाम को शुरू किया गया था, लेकिन रात में इसे रोक दिया गया.

 बुधवार की सुबह फिर जानकारी मिली की आतंकी छुपे हुए हैं. इसके बाद सुरक्षा बल फिर से सर्च ऑपरेशन में जुटे उसी दौरान आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. 

शाहिद कर्नल मनप्रीत सिंह पंचकूला से थे, जबकि मेजर आशीष हरियाणा के पानीपत के. वहीं जम्मू कश्मीर के पुलिस डीएसपी शहीद हुमायूं भट्ट रिटायर्ड आईजी गुलाम हसन भट्ट के बेटे हैं.उनकी दो महीने की बच्ची भी है. जवानों की शहादत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 

 मारे गए आतंकी पाकिस्तान से हैं

जो दो आतंकवादी मार गिराए गए हैं, वे पाकिस्तान से थे. इनमें से एक की दी रेसिस्ट फ्रंट के कमांडर बासित डार के रूप में पहचान हुई है, वहीं दूसरा आतंकी लश्कर ऐ तैयब्बा का यूजेर है.

और नया पुराने