IPL 2023 Final: BCCI ने Ms Dhoni को दिया खास सरप्राईज,csk फैंस हुए खुश..

IPL 2023, Tribute For MS Dhoni

IPL 2023, Tribute For MS Dhoni: CSK की टीम 10वीं बार IPL के फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रही . चेन्नई के फैंस IPL के फाइनल को लेकर काफी उत्साहित हैं और वे चाहते हैं कि इस बार धोनी की CSK ही अपनी पांचवीं ट्रॉफी जीते. 

  धोनी की कप्तानी में CSK ने अब तक चार खिताब अपने नाम किया है,  IPL 2023 के final मुकाबले के साथ ही धोनी अपना 250वां IPL मैच खेलने उतरेंगे,इसी बीच अब बीसीसीआई ने धोनी को एक खास ट्रिब्यूट दे दी है.

आईपीएल की तरफ से एक वीडियो साझा किया गया है, वीडियो में धोनी और CSK के कई फैंस नजर आ रहे हैं. इसमें उनका एक नन्हा फैन भी है. सभी ने अपने चहेते क्रिकेटर माही और उनसे जुड़ी अपनी-अपनी यादें शेयर करी है. आईपीएल फ्रेंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स को धोनी की वजह से एक अलग पहचान मिली है.

IPL का आखिरी सीज़न खेल रहे हैं धोनी?(Dhoni playing the last season of IPL?)

IPL के शुरुआत से ही ये खबर सुर्खियों में है कि धोनी ipl से संन्यास लेने वाले हैं,लेकिन किसी को भी ये साफ तौर पर पता नहीं है कि धोनी अगले सीज़न में नजर आएंगे या नहीं.

 धोनी ने भी हालही में अपने संन्यास को लेकर कहा की उनके पास अभी इसका फैसला करने के लिए 8-9 महीने बाकी हैं.

और नया पुराने