Actor Abhishek Bachchan troll :ट्रोलर ने अभिषेक बच्चन को कहा बेरोजगार,फिर अभिषेक ने ऐसे दिया करारा जवाब.

Abhisek Bachchan bollywood actor
Abhisek Bachchan bollywood actor

अभिनेता अभिषेक बच्चन भी उन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो चुके है, जिन्हें लोगों के द्वारा अक्सर ट्रोल किया जाता है, वे जब भी सोशल मीडिया पर किसी की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया या कमेंट करते हैं,तो कुछ लोग उन्हे ट्रोल करने का मौका भी नहीं छोड़ते.

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन भले ही फिल्मों में कम ही नजर आते हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वे खूब एक्टिव रहते है. हालांकि अब अभिषेक बच्चन का नाम ट्रोलर्स गैंग की उन सितारों की हिट लिस्ट शामिल हो गया है, जो अक्सर ट्रोल हो जाते हैं.

 वे जब भी सोशल मीडिया पर किसी की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते,तो लोग उन्हें ट्रोल करने में लग जाते हैं.किंतु अभिनेता भी उन ट्रोलर्स से घबराते नहीं, बल्कि डटकर ऐसे नेगेटिव लोगो का सामना करते हैं. 

कई बार तो एक्टर ट्रोलर को कुछ ऐसे जवाब दे देते है कि उनकी बोलती ही बंद हो जाती है, कुछ ऐसा ही मामला इस बार देखने को मिला, जब ट्विटर पर लोग उन्हें बेरोजगार कहकर बुलाने लगे.  

दरअसल सोशल मीडिया पर पालकी शर्मा नाम की एक पत्रकार ने त्योहारों के इस अवसर पर,अखबारों में भरे विज्ञापनों को लेकर एक ट्वीट किया था. जिसपर अभिषेक बच्चन ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा था कि, 'क्या आप अभी भी अखबार पढ़ती हैं?'. 

इसका जवाब पालकी की ओर से तो नहीं आया, लेकिन सी जैन नाम के एक यूजर ने अभिनेता के ट्वीट का जवाब दिया उसने लिखा, 'बुद्धिमान लोग ही पढ़ते हैं. आप जैसे बेरोजगार लोग नहीं'. 

इस यूजर ने अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने का प्रयास किया.लेकिन उसका पैतरा उसी पर भारी पड़ गया, अभिषेक ने उस ट्रोलर को ऐसा करारा जवाब दिया की,जिसकी सब तारीफ कर रहे हैं।

अभिषेक ने लिखा, 'ओह हां. इनपुट देने के लिए थैंक यू. वैसे  रोजगार और बुद्धिमानी दोनों का कोई संबंध नहीं है. जैसे खुद को ही ले लो. मैं ये पक्के से कह सकता हूं कि तुम्हारे पास रोजगार है. लेकिन मैं ये बात भी पूरे पक्के से कह सकता हूं कि तुम बुद्धिमान नहीं हो (तुम्हारे ट्वीट से जज कर रहा हूं)'. 

हालांकि इसके कुछ देर बाद उस ट्रोलर ने एक्टर से माफी भी मांगी. उसने लिखा, 'ये रिप्लाई पाने की निंजा टेकनिक है. अगर मैंने आपको दुख पहुंचाया हो तो'माफी चाहता हूं 


और नया पुराने