कॉफ़ी विद करण’ को पिछले कुछ समय से सभी लोग जानने लगे हैं,इस शो कई सेलिब्रिटीज को बुलाया जाता है, जिससे सभी को मसाला न्यूज मिल जाता है , तो कही किसी बात का बड़ा बखेड़ा खड़ा हो जाता है।
अब इसी के एपिसोड 6 के गेस्ट सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) होने वाले हैं। ये दोनों सेलिब्रिटीज चचेरे भाई-बहन हैं। करण जौहर ने ट्विटर अकाउंट पर इस एपिसोड का एक छोटा सा पार्ट शेयर कर इसके बारे में जानकारी दी है। शो का नया प्रोमो भी जारी कर दिया गया है।
This episode is all about the S and M : side-splitting laughter and mind-boggling revelations.
— Karan Johar (@karanjohar) August 9, 2022
Watch the sixth episode of #HotstarSpecials #KoffeeWithKaranS7 streaming this Thursday from 12:00am only on Disney+ Hotstar.@DisneyPlusHS @sonamakapoor @arjunk26 pic.twitter.com/yxIhYEPd4t
करण जौहर के द्वारा इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा गया है की, ‘यह शो S और M के बारे में है। एक तरफ हँसी और कुछ गपशप होगा तो दूसरी ओर खुलासे भी होंगे।” वहीं, सोनम S का मतलब खुद को मानती हैं, तथा M का इस्तेमाल अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के लिए बताया जा रहा है
प्रोमो वीडियो में सोनम कपूर , अर्जुन से यह पूछते हुए नजर आती है की, “तुमको मेरी सबसे परेशान करने वाली बात कौनसी लगती है?” जिसके जवाब में अर्जुन ने कहा कि वह किसी के तारीफ के लिए इंतजार नहीं करती बल्कि खुद ही अपनी तारीफ करने लग जाती है। जिसपर सोनम कहती हैं कि वह ऐसा इस वजह से करती हैं, क्योंकि वह अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं।
इसके बाद करण जौहर सोनम से उनके भाइयों के बारे में कुछ सवाल पूछते हुए नजर आते हैं, जिसके जवाब में सोनम कपूर ने अपने भाईयों के बारे में कुछ खुलासे भी किए । करण, सोनम से सवाल किया कि अर्जुन कपूर उनके फ्रेंड्स में से किसके साथ सोए है या फिर किसी के साथ रिलेशनशिप में थे। इस पर वो कहते हुए नजर आती हैं, की “इनके बारे में मैं बात नही कर रही, लेकिन मेरे सभी भाई मेरे सभी फ्रेंड के साथ सो चुके हैं। अब कोई नहीं बचा है।”
सोनम कपूर की ऐसी बाते सुनते ही अर्जुन कपूर और करण जौहर दोनों चकित रह जाते है। करण कहते हैं, “ कैसे भाई हैं यार तुम्हारे” इस बात पर अर्जुन बोलते हैं की, “कैसी sister हो यार तुम। ऐसा कैसी कह सकती हो।” अर्जुन कहते है कि उनको इस शो में सोनम से ट्रोल होने के लिए बुलाया गया है।
करण जौहर अर्जुन से भी सवाल पूछते हैं कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रैड मलाइका अरोड़ा का नंबर अपने फोन में किस नाम से सेव किया है। इस पर अर्जुन कहते हैं,उन्हें मलाइका नाम पसंद है। इसलिए उन्होंने नंबर भी इसी नाम से सेव किया है। , करण जौहर सोनम कपूर से उनके बेस्ट मैन के बारे में भी पूछते हैं, जिस पर सोनम कपूर एक्टर रणबीर कपूर का नाम लेती है।
दोनों के अफेयर को लेकर कई बातें भी चली थीं। जिसके बाद इन दोनों को लेकर चर्चा का बाजार भी काफी गर्म हो चुका था। वहीं, सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचाई और अब वह प्रेग्नेंट हैं।
