पाकिस्तानी टिकटॉकर अभिनेत्री ने किया अजीबोगरीब काम, जिसे देखकर आपको भी आ जाएगा गुस्सा

Trending video

पाकिस्तानी सोशल मीडिया सनसनी लोकप्रिय पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार और हुमैरा असगर नाम की एक टिक्कॉकर, जिन्हें जलते हुए जंगल के सामने पोज देने के लिए कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

अब इंटरनेट यूजर्स द्वारा इन्हे जमकर लताड़ लगाया जा रहा हैं. हुमैरा के इस अजीबोगरीब हरकत के लिए यूजर्स न सिर्फ उन्हे फटाकर रहे हैं बल्कि अनफॉलो करने की भी मांग की. हुमैरा असगर के टिकटॉक (Tiktok Video) पर 11 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स हैं.

वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में हुमैरा असगर सिल्वर बॉल गाउन ड्रेस में पहाड़ी के पास जलती हुई आग के किनारे चलती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने पोस्ट इस के कैप्शन में लिखा, 'मैं जहां भी जाती हूं आग लग जाती है.' क्लिप के वायरल हो जाने के बाद ट्विटर पर @PakistanNature अकाउंट द्वारा पाकिस्तानी सरकार से ऐसे टिकटोकर्स को दंड देने की अपील की गई. उनका कहना है कि यह पोस्ट पर्यावरणीय मुद्दे की उपेक्षा करत है.

पाकिस्तानी टिकटॉकर को लोगों ने जमकर फटकार लगाई

हुमैरा असगर (Humaira Asghar) ट्वीट में लिखा, 'पाकिस्तान के इस टिकटॉकर ने 15 सेकेंड के वीडियो बनाने के लिए जंगल में आग लगा दी है. सरकार को यह निश्चित करना चाहिए कि दोषियों को दंडित करे और टिकटॉकर को दंडित किया जाए.' वीडियो ऐसे समय में पोस्ट किया गया, जब पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था. लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. हुमैरा असगर का वीडियो वायरल होने से कुछ दिन पहले ही, उत्तर-पश्चिमी शहर एबटाबाद में एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. जिसने जानबूझकर जंगल में आग लगा दी थी।

वीडियो वायरल होने जाने के बाद हुमैरा असगर ने अपने एक बयान में कहा कि जंगल में आग मेरी वजह से नहीं लगी थी और वीडियो बनाने में भी कोई बुराई नहीं थी. हालांकि, अब इस  क्लिप को टिकटॉक एप्लीकेशन से हटा लिया गया है, लेकिन नेटिजन्स  ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

जंगल की आग के सामने पोज देने की प्रवृत्ति को परेशान करने वाला और विनाशकारी बताते हुए, इस्लामाबाद वन्यजीव प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि अभिनेता को आग बुझाने के बजाय उसे बुझाने के लिए एक बाल्टी पानी रखना चाहिए था। डेली पाकिस्तान के हवाले से इस्लामाबाद वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट बोर्ड की चेयरपर्सन और पर्यावरण कार्यकर्ता रीना सईद खान सत्ती कहती हैं, ''आग को ग्लैमराइज करने के बजाय उसे बुझाने के लिए उसे एक बाल्टी पानी रखना चाहिए था।''

और नया पुराने