दिवाली पर दो दिन बंद रहेगी रायपुर जंगल सफारी, पर्यटकों की एंट्री पर रोक

 


रायपुर। दिवाली के दौरान रायपुर की जंगल सफारी और जू घूमने जाने की योजना बना रहे पर्यटकों को दो दिन इंतजार करना होगा। वन विभाग ने 10 और 11 नवंबर को दोनों जगहों पर पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रशासन के मुताबिक, त्योहार के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इसका उद्देश्य सरकारी संपत्ति को नुकसान से बचाने के साथ वन्य प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। दोनों दिन जंगल सफारी और जू पूरी तरह पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। 



और नया पुराने