अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में, राज्योत्सव के मंच से महिलाओं को मिलेगी 33वीं किस्त

 


रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक और सरकारी आयोजनों के लिहाज से खास रहने वाला है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचकर तीन प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे का समापन नया रायपुर में होगा, जहां राज्योत्सव के अंतिम समारोह के दौरान महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी की जाएगी।

शाह का विमान दोपहर 3:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से उनका पहला पड़ाव पंडरी का आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल होगा। शाम 3:30 बजे से 5 बजे तक वे अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

इसके बाद गृह मंत्री नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे। यहां शाम 5:35 बजे विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन किया जाएगा।

राज्योत्सव में दो घंटे रहेंगे अमित शाह

दिन का सबसे प्रमुख कार्यक्रम शाम को राज्योत्सव मैदान में होगा। अमित शाह शाम 5:55 बजे यहां पहुंचेंगे और रात 8 बजे तक समापन समारोह में शामिल रहेंगे। इसी दौरान महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी की जाएगी।

समारोह के बाद वे रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगे और रात 8:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

अमित शाह का पूरा कार्यक्रम

  • दोपहर 12:55 बजे – दिल्ली से रवाना

  • दोपहर 1:20 बजे – रायपुर के लिए उड़ान

  • दोपहर 3:05 बजे – रायपुर एयरपोर्ट आगमन

  • दोपहर 3:30 बजे – आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल पहुंचेंगे

  • शाम 5:00 बजे – अस्पताल कार्यक्रम समाप्त

  • शाम 5:30 बजे – पीपल वन पहुंचेंगे

  • शाम 5:35 से 5:45 बजे – विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

  • शाम 5:55 बजे – राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे

  • शाम 6:00 से रात 8:00 बजे – राज्योत्सव समापन समारोह और महतारी वंदन की 33वीं किस्त जारी

  • रात 8:15 बजे – एयरपोर्ट पहुंचेंगे

  • रात 8:20 बजे – दिल्ली के लिए रवाना



और नया पुराने