CJP के प्रदर्शन पर CM साय का बयान, बोले- माहौल बिगड़ने से रोकने के लिए उठाए कदम

 रायपुर। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगड़े। उन्होंने दावा किया कि पिछले आंदोलन में बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व शामिल हो गए थे। ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसलिए सरकार ने विशेष कदम उठाए हैं। 

https://www.news4u36.in/2026/10/cjp-protest-cm-vishnu-deo-sai-statement-chhattisgarh.html


गन्ने की कीमत बढ़ने के बाद किसानों की हड़ताल खत्म

मुख्यमंत्री साय ने गन्ने की कीमत बढ़ाने के फैसले पर बताया कि कवर्धा में किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। किसान नेताओं के साथ चर्चा के बाद गन्ने का भाव 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया। इसके बाद किसानों ने हड़ताल समाप्त कर दी।

कांग्रेस के 2028 में जीतने के दावे पर तंज

कांग्रेस नेता चरणदास महंत के 2028 का चुनाव जीतने के दावे पर सीएम साय ने तंज कसा। उन्होंने इसे ‘ख्याली पुलाव’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस पहले पूरे देश में सत्ता में थी, लेकिन अब लोगों का भरोसा खो रही है। साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है और झूठ व धोखे की वजह से पार्टी लगातार सिमट रही है।

ओपी चौधरी ने कांग्रेस से मांगा जवाब

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने CJP के प्रदर्शन को लेकर कहा कि देश को कमजोर करने की साजिश की आशंका के कारण सुरक्षा कड़ी की गई है। उन्होंने कांग्रेस से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की। चौधरी ने सोनिया गांधी की नागरिकता और मतदाता बनने को लेकर भी सवाल उठाए तथा कहा कि घुसपैठियों को इस तरह प्रवेश नहीं मिलना चाहिए।

और नया पुराने