बिलासपुर में गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और पिस्टल दिखाने का मामला, 9 गिरफ्तार

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गरबा की पोशाक पहनकर सिगरेट पीने और पिस्टल जैसी वस्तु के साथ वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

https://www.news4u36.in/2026/10/bilaspur-garba-dress-viral-reel-9-accused-arrested.html


मिली जानकारी के अनुसार, एक युवती और उसके कुछ साथियों ने गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीते हुए और पिस्टल जैसी वस्तु हाथ में लेकर वीडियो बनाया था। बताया गया कि इस वीडियो का इस्तेमाल गरबा टिकट और मेकअप के प्रचार के लिए किया गया और इसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया।

वीडियो को लेकर शिकायतकर्ता ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस तरह की रील से भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति गलत संदेश जा सकता है। 


एएसपी पंकज कुमार पटेल के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर की प्रक्रिया भी की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से सामग्री साझा करें। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी सामग्री का इस्तेमाल प्रचार के लिए करते समय सावधानी बरतें और आपत्तिजनक वीडियो बिना जांचे आगे न भेजें।

और नया पुराने